फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नेशनल मींस-कम-मेरिट स्कॉलरशिप के लिए अब 31 तक होगा आवेदन

Wed, 23 Oct 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नेशनल मींस-कम-मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत अब विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिले से केवल 2324 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया था। इस बार इस योजना के तहत काफी कम आवेदन आए थे। इसको देखते हुए शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन जमा करने की तिथि को फिर आगे बढ़ाया दिया गया है।
विज्ञापन

यह योजना शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की तरफ से चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का शैक्षिक विकास करना है। स्कॉलरशिप के लिए कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को एक प्रतियोगिता परीक्षा पास करनी होती है।
इस परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को अगले सत्र 2025-26 से कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपये की दर से चार साल तक 12 हजार रुपये की प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी। चयनित होने वाले विद्यार्थियों में से इस योजना के नियम व शर्तें पूर्ण करने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते में सीधे आएगी। विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर संबंधित दस्तावेज के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन





वर्जन
आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए अब विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल अभी तक जिले से 2324 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। - अशोक कुमार नामवाल, (डीएमएस) नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें