रेवाड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में आगामी शिक्षण सत्र (2026-27) में कक्षा 9 और 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर से बढ़ाकर 21 अक्तूबर कर दी गई है। प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी शिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा 9 व कक्षा 11 प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं कक्षा 9 के लिए और कक्षा 10 में पढ़ने वाले छात्र कक्षा 11 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभिभावक कक्षा 9 के लिए लिंक के माध्यम से 21 अक्तूबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संशोधन के लिए 22 से 25 अक्तूबर तक सुधार विंडो खुली रहेगी।