फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में 8 साल में एक ईंट तक नहीं लगी: चिरंजीव

Wed, 22 Feb 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी है। 2015 एक वर्ष में महिलाओं के साथ बलात्कार के 1 हजार मामले सामने आए थे, जबकि अब बढ़कर पिछले वर्ष 2022 में महिलाओं के साथ 2 हजार से ज्यादा बलात्कार के मामले सामने आए हैं। प्रतिदिन 25 जघन्य अपराध प्रदेश में हो रहे हैं, जिनमें 7 बलात्कार और 2 हत्या प्रतिदिन हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सदन में कहा कि रेवाड़ी की इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी की ओर सरकार का बिल्कुल ध्यान नहीं है। पिछले 8 साल में एक ईंट तक यूनिवर्सिटी में नहीं लगी है। वहीं माजरा श्योराज में बनने वाले मेडिकल कॉलेज पर सरकार ने अब तक क्या कदम उठाएं हैं उस पर कोई भी बोलने का तैयार नहीं है, जबकि कई जिलों में मेडिकल कॉलेज बना दिए गए हैं। पाली गोठडा में सैनिक स्कूल का दौरा किया जहां पता चला कि हमारी बेटियों के लिए हॉस्टल तक वहां नहींहै।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा प्रदेश में बेरोजगारी ने एक विकराल रूप धारण कर लिया है और सरकार सिर्फ लीपापोती करने में लगी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम खोलकर भष्ट्राचार का अड्डा बना लिया है, इसमें भी सरकार अस्थायी नौकरी देने की बात करती है जिसमें जमकर भाई भतीजावाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें