संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में एक वर्ष से एलएमओ नहीं होने से प्रसव कार्य प्रभावित हो रहा है।
सीएचसी नाहड़ में सितंबर 2023 से एलएमओ नहीं हैं। एक वर्ष पूर्व डॉ. प्रीति यादव और डॉ. वैष्णवी के पीजी के लिए जाने के बाद पद रिक्त है। लेडी डॉक्टर के अभाव में नर्स कुछ सामान्य डिलीवरी तो करवा देती हैं लेकिन थोड़ी दिक्कत होने पर मरीज को रेवाड़ी रेफर कर दिया जाता है, जिससे पीड़ितों के तीमारदारों को परेशानी होती है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से सीएचसी में एलएमओ की व्यवस्था करवाने की मांग की है। इस स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 62 गांव और लिलोढ, बव्वा, फतेहपुरी व डहीना सहित चार पीएचसी आती हैं। सीएचसी में एलएमओ के अभाव में सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ के इंचार्ज डॉ. मनीष ने बताया कि एलएमओ के अभाव में गर्भवती महिलाओं को असुविधा होती है।