फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नहर में कूड़ा फेंकने पर नहीं लगाई जा सकी रोक

Thu, 28 Mar 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में कूड़ा फेंकने पर रोक नहीं लगाई जा सकी है। आने जाने वाले लोग घरों का कूड़ा नहर में फेंक देते हैं। पानी बेहद कम होने के कारण इन दिनों नहर कूड़े से पट गया है। लोग नहर में कूड़ा न फेंक सकें, इसके लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नहर में दिल्ली रोड स्थित सिंचाई विभाग के पंप के पास और पटौदी रोड पर सबसे अधिक कूड़ा फेंका जा रहा है। आते-जाते समय लोग नहर में कचरा डालकर चले जाते हैं, जिससे पानी दूषित हो रहा है। एनजीटी के नियमों के अनुसार नहर में कूड़ा, कचरा फेंकना अपराध है। ऐसा करने पर जुर्माना व सजा का भी प्रावधान है। जिला प्रशासन की ओर से नहर में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से लोग बेखौफ होकर नहर में कूड़ा फेंक रहे हैं। दिल्ली रोड स्थित जेएलएन नहर के पंप हाउस के पास कई कॉलोनियां हैं, जिनमें हजारों लोग रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह ड्यूटी जाते वक्त कुछ लोग नहर में ही कूड़ा डालकर चले जाते हैं, जिससे नहर का पानी दूषित हो रहा है।
सामाजिक संगठनों से लेकर समाजसेवियों व आम लोगों की ओर से कई बार जिला प्रशासन के संज्ञान में मामला लाया जा चुका है, लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। यहां तक कि लोगों को जागरूक करने के लिए नहर के पास संकेत बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

नहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। नहर को साफ रखना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। वहीं जिला प्रशासन को संकेत बोर्ड लगाने के साथ नहर में कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। नहर की स्वच्छता के लिए सिंचाई विभाग और नगर परिषद को मिलकर प्लानिंग करनी होगी।


-
वर्जन:
पंप हाउस में आने वाले कूड़े को अपने स्तर पर निकलवा देते हैं। नहर में कूड़ा नहीं डालने को लेकर लोगों को कई बार बता चुके हैं, लेकिन वह मानते नहीं है। वहीं, अब जल्द ही विभागीय कार्रवाई को लेकर एक बोर्ड भी लगवा दिया जाएगा। जगराम, जेई, सिंचाई विभाग रेवाड़ी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें