फोटो : 4विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को बधाई देते ओवरब्रिज सर्विस लाइन समिति। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। ओवरब्रिज सर्विस लाइन समिति के अध्यक्ष जयसिंह जाट की अध्यक्षता में वार्ड नंबर-23 के सदस्य भाड़ावास ओवरब्रिज के दोनों सर्विस सड़क के चौड़ीकरण के लिए राशि स्वीकृत होने पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को उनके कार्यालय में जाकर बधाई दी। उन्होंने बताया कि नगर पार्षद एडवोकेट भूपेन्द्र गुप्ता व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के अथक प्रयास से यह कार्य सम्पन्न हुआ। सरकार ने सर्विस लाइन के लिए लोगों से जमीन पर परचेज करने के लिए 13 करोड 81 लाख रुपये मंजूर किए हैं। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा। लंबे समय से मंजूरी का इंतजार था। इस मौके पर दीपक सैनी, दीपक मंगला, महावीर सैनी, भानू सैनी, राजेश यादव, मुकेश भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, प्रेम प्रजापत व अन्य लोग मौजूद रहे।