फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नौ लोगों को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

Wed, 10 Jul 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की 13 टीमों ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत आठ दिनों में लापता हुए नौ लोगों को तलाश कर उन्हें परिजनों से मिलवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना रामपुरा क्षेत्र से लापता हुई महिला को रोहतक से बरामद किया। थाना सदर क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की एक महिला को पश्चिम बंगाल से बरामद किया। थाना शहर रेवाड़ी से लापता एक युवक को हिसार, थाना खोल क्षेत्र से लापता 28 वर्षीय महिला को रेवाड़ी, थाना शहर रेवाड़ी क्षेत्र से लापता 20 वर्ष की युवती को दिल्ली से बरामद किया। धारूहेड़ा क्षेत्र से लापता एक बच्ची को हरिद्वार, कोसली क्षेत्र से लापता एक युवती को कोसली से बरामद किया गया। इसी प्रकार खोल क्षेत्र से लापता महिला को महेंद्रगढ़ और बवाल क्षेत्र से लापता मंद बुद्धि बुजुर्ग को राजस्थान के नीमराना से बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें