फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निकिता ने पास की ज्यूडिशियल सर्विसेज की परीक्षा

Tue, 05 Nov 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजस्थान ज्यूडिशल सर्विसेज की परीक्षा पास करने पर निकिता यादव का स्वागत करते ग्रामीण।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। क्षेत्र के गांव बांस बिटोड़ी निवासी निकिता यादव ने हाल ही में राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विसेज की परीक्षा पास की है। इसके बाद वह अपने ननिहाल कोसली में पहुंचीं जहां उनका स्मृति चिह्न देकर व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कमांडेंट ओमप्रकाश मूल निवासी बिरड़ गांव के निवासी हैं। काफी समय से वह कोसली में नाहड़ रोड पर रह रहे हैं। उनकी भांजी निकिता यादव ने हाल ही में राजस्थान ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की परीक्षा पास की है। ननिहाल में निकिता का स्वागत किया। कमांडेंट ओमप्रकाश यादव ने बताया कि निकिता तीन भाई बहनों में बीच की है। उन्होंने ग्रेजुएशन करने के बाद वकालत की पढ़ाई की। बाद में एमबीए किया। उनकी बड़ी बहन पीएचडी है और भाई बीए-एलएलबी है। उन्होंने बताया कि निकिता को राजस्थान में जज के पद पर नियुक्ति मिलेगी। स्वागत में गांव के सरपंच रामकिशोर, हरपाल पंच, कृष्णा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें