फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे अंडरपास के निर्माण के लिए आई एनएचआईए के कर्मचारियों को काम करने से रोका

विज्ञापन
कर्मचारियों से बातचीत करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी-नारनौल हाइवे पर गांव गोविंदपुरी में घोषित अधूरे अंडरपास के निर्माण कार्य को पूरा करने पहुंचे नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी व ठेकेदारों को पड़ोसी गांव बवाना के कुछ लोगों ने रोक दिया। इस मौके पर 58 गांवों की गठित अंडरपास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बवाना के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और कर्मचारियों को काम नहीं करने दिया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन व हाइवे अथॉरिटी के उच्च पदाधिकारियों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य को प्रशासन की मदद से पूरा करवाया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सके। संघर्ष समिति के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि खोल ब्लॉक 58 गांवों के ग्रामीणों द्वारा 4 महीने के धरने के बाद इस अंडरपास की घोषणा की गई थी। अब अगर कार्य में रुकावट आती है तो संघर्ष समिति जल्द ही बड़ी बैठक आयोजित कर जनांदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें