स्कूल में विद्यार्थियों का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय की मिडल विंग में छठी कक्षा में पहली बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का मां सरस्वती के मंदिर के समक्ष स्वागत किया गया। प्राचार्य विनोद कुमार यादव ने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यालय को केवल ज्ञान का केंद्र न बनाकर संस्कारों की पाठशाला बनाना है। व्याख्याता नम्रता सचदेवा ने बताया कि प्रवेश उत्सव की इस अनवरत शृंखला ने विद्यालय के वातावरण को अत्यंत सकारात्मक बना दिया है। शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने कहा कि प्रवेश उत्सव का यह स्वरूप हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का आधुनिक शिक्षा के साथ अद्भुत संगम है। मौके पर सरोज धनखड़, रंजू बाला, ओमबाला, सरोज बाला, रीना यादव, जितेन्द्र, लिपिक अशोक बेरवाल, राजपाल यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।