कोसली। कोसली अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए नया रोस्टर जारी कर दिया गया है। एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा है कि मंडी में फसल लाने वाले वाहन पर नंबर प्लेट अवश्य लगी होनी चाहिए। एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि 12 अक्तूबर को गांव चांदावास, लीलोढ़, गुडियानी, मसीत, परखोतमपुर, मुसेपुर, कोलाना की ढाणी, लिसान, गोरिया के किसान मंडी में आ सकते हैं। मंगलवार 13 अक्तूबर को गांव सुधराना, बहोतवास भौन्दू, चौकी नं.-2, कुमरोधा, लुहाना, सीहा, कंवाली, नांगल जमालपुर व बुड़ौली के किसान आकर अपनी फसल बेच सकते हैं। उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर का दिन गांव मलियाकी, फतेहपुरी, बोहका, निमोठ, करावरा, मानकपुर, बाबेपुर, भुरावास, ढाणी ठेठराबाद, भाकली व बिरड़ के लिए निर्धारित किया गया है। वीरवार 15 अक्तूबर को गांव जैनाबाद, जैतपुर, न्यौला, बिठला, मंदोला, जाटुसाना, बव्वा, रामपुरी, औलांत ग्राम तथा 16 अक्तूबर को गांव धवाना, जीवड़ा, नांगलिया रणमोख, काहड़ी, मोतला, मुंदी, खालेटा, ढाणा, धनीरवास के किसान बाजरा लेकर आ सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि 17 अक्तूबर को गांव सहादत नगर, रोझुवास, टहना दीपालपुर, मस्तापुर, ढाकला, सरौला व कन्हौरी के किसानों के गेट पास काटे जाएंगे। किसान अपनी फसल को सुखाकर एवं पोर्टल पर वेरीफाई करवा कर लाएं।