फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नई स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति यादव ने संभाला कार्यभार

Fri, 02 Jan 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : नाहड़ सीएचसी में नई स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति यादव का स्वागत करते चिकित्सक एवं स् - फोटो : जिला महिला अस्पताल में माधुरी अपनी लड़की के साथ।
विज्ञापन
कोसली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नाहड़ में लंबे समय बाद नई स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति यादव ने वीरवार को कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. प्रीति यादव एमबीबीएस, डीजीओ और एफएमएएस डिग्रीधारी हैं और उन्हें महिला स्वास्थ्य व प्रसूति रोगों में विशेष अनुभव प्राप्त है। कार्यभार संभालने के बाद डॉ. यादव ने कहा कि वे क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उनके आने से गर्भवती महिलाओं, प्रसूता माताओं और स्त्री रोग संबंधित उपचार अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगे। सीएचसी नाहड़ के चिकित्सकों और स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. योगेंद्र, डॉ. भावेश, डॉ. मंजुलता, भगतसिंह, दिनेश, युधिष्ठिर, अमित और बिजेंद्र कुमार ने इस नियुक्ति से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें