तिजारा ब्लॉक की नई कार्यकारिणी। संवाद
भिवाड़ी। राजस्थान गो सेवा समिति ने रविवार को ईशरोदा स्थित राधे कृष्ण मंदिर में गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बैठक की। इसमें आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई और तिजारा ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारिणी में संदीप चौहान अध्यक्ष, आशीष उपाध्यक्ष, विपिन सचिव और ललित शर्मा कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए। जिला कार्यकारिणी में विक्रम सिंह गुर्जर को शामिल किया गया। संरक्षक महंत बलवीर नाथ महाराज, महंत मुकेश नाथ महाराज और महंत कमलनाथ महाराज बनाए गए। इस अवसर पर देशपाल यादव, विक्रम सिंह गुर्जर, संदीप चौहान, आशीष, जलसिंह, विपिन, राहुल, ललित शर्मा, अभयसिंह उपसरपंच, रविंद्र कुमार, बबली पंच मौजूद रहे।