कोसली। अनुबंधित कर्मचारी संघ की बुडोली सब यूनिट की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को हनुमान मंदिर में किया गया। बैठक यूनिट अध्यक्ष पवन यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें यशवंत को प्रधान, हेमकर व प्रदीप को उपप्रधान, विशाल को सचिव, कृष्ण कुमार को सह सचिव, अनिल कुमार को कैशियर, संदीप को सह कैशियर, प्रमोद को संगठनकर्ता, अशोक को प्रेस सचिव तथा संजय, संदीप और रविकांत को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस मौके पर ओमबीर यादव, नरेंद्र यादव, राजबीर, सुनील कुमार, मनीष मौजूद रहे।