फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में 5422 परिवारों के नए बीपीएल राशन कार्ड बने

Wed, 03 Jul 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा भर में 1,35,189 परिवारों के नए बीपीएल राशन कार्ड बने हैं, जिन्हें इस माह से ही संबंधित योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि जुलाई के लिए जो नई लिस्ट आई है, उसमें अंबाला जिले में 6730, भिवानी में 6311, दादरी में 1437, फरीदाबाद में 11597, फतेहाबाद में 5488, गुरुग्राम में 5533, हिसार में 6436, झज्जर में 4704, जींद में 8256, कैथल में 8348, करनाल में 10201, कुरुक्षेत्र में 4959, महेंद्रगढ़ में 4080, मेवात में 4949 बीपीएल कार्ड बने हैं।
इसी प्रकार पलवल में 6928, पंचकूला में 2591, पानीपत में 6544, रेवाड़ी में 5422, रोहतक में 6313, सिरसा में 6031, सोनीपत में 6354, यमुनानगर में 5897 नए कार्ड बने हैं। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से जून में 1,35,189 बीपीएल कार्ड और बनकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. खोला ने बताया कि अब बीपीएल राशन कार्ड बनने के बाद संबंधितपरिवारों को इसी जुलाई माह से संबंधित योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
खोला ने बताया कि नए बने 1,35,189 बीपीएल कार्ड सहित अभी तक हरियाणा में 46,25,277 बीपीएल कार्ड बन चुके हैं, जिसमें से 292361 कार्ड गुलाबी श्रेणी के हैं और 4332917 पीली श्रेणी के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें