डहीना। गांव निमोठ निवासी नेहा ने कॉमर्स में यूजीसी नेट व जेआरएफ उत्तीर्ण कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ पति विपुल और सास-ससुर के सहयोग को दिया। नेहा के ससुर संदीप कुमार सरकारी विद्यालय में इतिहास प्रवक्ता हैं, जबकि सास रेणु गृहिणी हैं। पति विपुल दवा कंपनी में कार्यरत हैं। संदीप कुमार के अनुसार नेहा ने अनुशासन और नियमित अध्ययन के साथ सफलता हासिल की। वह रोजाना सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पढ़ाई करती थीं। उपलब्धि पर प्रवक्ता नवनीत यादव, दयानंद, अध्यापक अजीत सिंह, सरपंच रामस्वरूप शर्मा व सूबेदार मेजर सत्यनारायण ने बधाई दी।