फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समस्याओं के समाधान में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जरूरत

Mon, 06 May 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन वक्तव्य में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति जेपी यादव ने कहा कि सामाजिक तथा आर्थिक समस्याओं के समाधान में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। कहा कि आज सभी ऑर्गेनिक कृषि अपनाने की जरूरत है। बरगंडी स्कूल ऑफ बिजनस फ़्रांस से आए प्रोफेसर अरविंद आस्था ने अर्थशास्त्र, समाज, जलवायु परिवर्तन तथा वैश्विक शांति की बात की। लोकवित्त, सामाजिक पूंजी तथा बाजार आधारित प्रोत्साहन के जुड़े हुए मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने मैक्रो इक्विटी और वैश्विक टकरावों को दूर करने के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। कुरुक्षेत्र विश्विवद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एमरीटस तथा इस सोसाइटी के अध्यक्ष प्रोफेसर टीआर कुंडू ने विभिन्न तकनीकी सत्रों में सतत विकास के विभिन्न पहलुओं के बारे में की गई चर्चा
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रोफेसर अरविंद, प्रोफेसर मंजू परूथी, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. समृधि, डॉ. देविंदर सिंह, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. विजय सिंह, डॉ. रीना हुडडा, डॉ. ईश्वर शर्मा, डॉ. ममता अग्रवाल, डॉ. गीतिका, डॉ. स्वाति, डॉ. आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें