फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव सांजरपुर के पास कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

Wed, 06 Dec 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव सांजरपुर के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बाइक से किसी काम के लिए जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए युवक को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव आसरा माजरा निवासी महेश कुमार (37) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के पिता हवा सिंह ने बताया कि उनका बेटा महेश अपनी बाइक से किसी काम से जा रहा था। गांव सांजरपुर के पास उसे कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल महेश ने अपने पिता को फोन कर बुलाया। हवा सिंह ने ही पहले उसे रेवाड़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सेहत में सुधार नहीं होने पर उसे जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान महेश ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद बावल थाना ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें