फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनसीसी अधिकारी रवींद्र कुमार का विद्यालय में सम्मान

विज्ञापन
फोटो : 21 रेवाड़ी। बोड़िया कमालपुर स्कूल में नये एनसीसी अधिकारी को सम्मानित करते प्राचार्य
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बोड़िया कमालपुर स्थित शहीद हरलाल पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए एनसीसी अधिकारी रवींद्र कुमार को प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश यादव की अगवाई में सम्मानित किया गया। विद्यालय के पूर्व एनसीसी अधिकारी के सेवानिवृत्ति के बाद, हिंदी प्राध्यापक रवींद्र कुमार ने अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, कामठी (नागपुर) से 31 जुलाई से 27 सितंबर तक पीआर सीएन कोर्स पूरा किया। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य ने स्वागत किया। इस अवसर पर नए एनसीसी अधिकारी ने प्रशिक्षण से जुड़े प्रेरक अनुभव साझा किए। प्राचार्य डॉ. यादव ने कहा कि हिंदी प्राध्यापक के रूप में एनसीसी अधिकारी की यह नई पारी विद्यालय में गुणात्मक सुधार और बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें