कार्यक्रम में एकजुट कैडेट्स व गणमान्य। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज में एनसीसी इकाई की ओर से कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एनसीसी एएनओ संजय शर्मा के नेतृत्व में कैडेट्स ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान को पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों को नमन किया। प्राचार्य प्रो. कविता गुप्ता, प्रबंधकारिणी अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उषा रुस्तगी, पब्लिक एजुकेशन बोर्ड अध्यक्ष अशोक सोमाणी, लायंस क्लब अध्यक्ष रजनीकांत सैनी, अभिषेक गुप्ता, सचिन गुप्ता मौजूद रहे।