फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नेवल वेटेरन एसोसिएशन ने सिटीएम जितेन्द्र को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो : 33सिटी मजिस्ट्रेट जितेन्द्र सिंह का सम्मान करते नेवल वेटेरन एसोसिएशन। स्रोत : एसोसिएशन - फोटो : विक्की की फ़ाइल फोटो।
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्व नौसेना अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट जितेन्द्र सिंह को नेवल वेटेरन एसोसिएशन की तरफ से स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर वेटेरन ने कहा कि यह गर्व की बात है कि सेना में सेवाएं देने के बाद अब हमारे वेटेरन नागरिक प्रशासन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में राज्य प्रधान रामअवतार, उप प्रधान सूरज पाल, जिला प्रधान कुलजीत, संदीप, अशोक सहित अनेक नेवल वेटेरन उपस्थित रहे। सभी ने जितेन्द्र सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रशासनिक कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद किसी अधिकारी का प्रशासनिक सेवा में योगदान देना न केवल समाज के लिए प्रेरणादायी है, बल्कि यह अन्य वेटेरन को भी नई दिशा दिखाता है। इस मुलाकात के दौरान सामाजिक समर्पण और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें