रेवाड़ी। लोहारू हलके के युवा कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पार्षद नरेंद्रराज गागड़वास को कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। गागड़वास ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। पार्टी नेता रमेश ठेकेदार बावल ने गागड़वास को बधाई दी है। यह जानकारी के देते हुए रमेश ठेकेदार ने बताया कि नरेंद्र गागड़वास पूर्व में इनेलो के युवा प्रदेश प्रभारी जैसे पद पर रह चुके हैं। रमेश ने आशा जताई है कि नरेंद्र गागड़वास पार्टी को और अधिक मजबूत करने की दिशा में मेहनत करेंगे।