फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नरेंद्र बने बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान

Wed, 16 Oct 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। हरिओम परिसर में आयोजित हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। कानोड गेट के निकट हरिओम परिसर में हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत एसई रणबीर सिंह ने की। संचालन प्रधान नरेंद्र रोहिल्ला ने किया। इस दौरान बीडी यादव ने चुनाव से संबंधित जानकारी दी। पुरानी कार्यकारिणी को अगले तीन साल के लिए चुनने का फैसला लिया। रणबीर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। सेवानिवृत एक्सईएन बुधराम पवार ने कोर्ट में चल रहे केस के बारे में बताया। सेवानिवृत कर्मचारियों ने नरेंद्र रोहिल्ला को प्रधान चुना और पुरानी कार्यकारिणी को एक मत से समर्थन दिया। इस अवसर पर मेहरचंद, रामपाल, सत्यनारायण, सत्य प्रकाश, रामकिशन, बाबूलाल, कालका प्रसाद, लाल सिंह, भान सिंह, एसएन गोयल, सुरेंद्र यादव, सरजीत सिंह, जागेराम, एमपी सिंह, हरिओम, सुभाष चंद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें