राजीव चौक पर हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल नगर पालिका कर्मचारी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को लघु सचिवालय के पास राजीव चौक पर पालिका कर्मचारियों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश शास्त्री और सुनील चिंडालिया ने किया। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार इन कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने को लेकर गंभीर नहीं। बकाया एरियर काफी बार आग्रह करने के बावजूद कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं कराया गया। झाडू झंडा आक्रोश प्रदर्शन में रेवाड़ी इकाई के प्रधान महेंद्र सिंह चांवरिया, चौधरी ताराचंद, पूर्णचंद, विजय कुमार, अजीत कुमार, सुशील देवी, धारूहेड़ा नपा कर्मचारी इकाई प्रधान अनिल कुमार, रतिश बागड़ी आदि शामिल हुए। इस मौके पर जिला उक्त संघ के जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोडवाल ने कहा कि सरकार हमारी चुप्पी को हमारी कमजोरी न समझे। संघ के एक आह्वान पर हम सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा देंगे। इस मौके पर अधिकांश वक्ताओं ने सरकार से इन कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।