फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नप ने अस्पतालों व शिक्षण संस्थानों के अवैध होर्डिंग हटवाए, नेताओं के छोड़े

Fri, 29 Dec 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग पर नगर परिषद की तरफ से वीरवार को कार्रवाई की गई। सड़कों पर लगे इन होर्डिंग को बड़े पैमाने पर उतरवाया गया। हालांकि, नगर परिषद ने नेताओं के लगे होर्डिंग्स पर कार्रवाई तो छोड़ो, नजर डालने की भी हिम्मत नहीं जुटाई।
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्रवाई से पता चला कि एक निजी आदमी ने अवैध रूप से ये साइट बनवाई हुई है और इन पर होर्डिंग लगवाने के नाम पर हर माह मोटी रकम भी वसूल की जाती है। इनमें कुछ पैसे जिस भवन पर साइट लगी होती है, उनके मालिक को दिए जाते हैं।
दरअसल, नगर परिषद की तरफ से शहर में साइट बनाई गई है, जिन पर ही होर्डिंग लगाने की परमिशन होती है लेकिन बहुत सी जगह अवैध रूप से साइट बनी हुई हैं। कुछ लोगों ने शहर की प्राइम लोकेशन पर मकान या भवन मालिक से सेटिंग कर वहां पर लोहे के पाइप के जरिए साइट बनाई हुई है। बता दें कि अमर उजाला ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया था। जिसके बाद अधिकारियों ने सुध लेते हुए पहले सभी को नोटिस जारी किए थे, अब उसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


महिला बोली- पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई ने कहा, लगा लो होर्डिंग

नगर परिषद की टीम जैसे ही नाई वाली चौक पर पहुंची, वहां पर अवैध होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान एक महिला वहां पर पहुंची और होर्डिंग न हटाने की मांग की। नगर परिषद की टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। तभी महिला ने कहा कि यह होर्डिंग उसने एक जेई के कहने पर लगाया है। तब मौके पर टीम ने जेई का नाम पूछा तो उसने कहा कि वह जेई पीडब्ल्यूडी विभाग का है। नगर परिषद ने कार्रवाई की।

लोगों को नहीं थी इस बात की जानकारी, उन्होंने लगाए थे अवैध होर्डिंग

जब नगर परिषद की टीम अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोग टीम से उलझते हुए भी नजर आए। टीम से लोगों ने मौके पर कुछ लोगों को बताया कि ऑनलाइन साइट पर जाकर होर्डिंग लगाने के लिए अप्रूवल ली जा सकती है। अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि जो होर्डिंग लगाए गए हैं, वह अवैध हैं। लोगों का कहना था कि यह होर्डिंग उन्होंने अपनी दुकान के ऊपर लगाए हैं तो यह अवैध कैसे हो सकते हैं।

नगर परिषद ने अब अस्पतालों व शिक्षण संस्थानों को भेजा नोटिस

नगर परिषद की टीम ने छोटे से लेकर बड़े अस्पतालों, शिक्षण व अन्य संस्थाओं को होर्डिंग हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि नोटिस तो बहुत पहले ही जारी किया गया था। उसके बावजूद अभी तक होर्डिंग नहीं हटाए गए हैं। साथ ही अब दोबारा से रिमाइंडर भेजा गया है ताकि होर्डिंग हटा लिया जाएं। जिन लोगों को नोटिस नहीं दिया गया था वह वीरवार को थमाया गया है।
वीरवार को होर्डिंग पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवाया गया। बड़े से लेकर छोटे अस्पतालों व शिक्षण संस्थानों को नोटिस थमाया गया है। अगर होर्डिंग नहीं हटाए गए तो इन पर जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


-कुशल, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें