एसडीएम का सम्मान करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्त्रोत: एसोसिएशन
रेवाड़ी। नंबरदार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष उदय राज राव के नेतृत्व में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) दलबीर सिंह से भेंट की। पदाधिकारियों ने उन्हें रेवाड़ी में पदभार संभालने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को सहयोग देने और सरकार की योजनाओं व प्रशासनिक कार्यों को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग का आश्वासन दिया। उपमंडल अधिकारी दलबीर सिंह ने कहा कि नंबरदार सरकार, प्रशासन और समाज के बीच अहम कड़ी हैं। ग्रामीण व्यवस्था में उनका पद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जिला उपप्रधान अर्जुन सिंह बालीरकला, जिला महासचिव धर्मवीर सिंह मुरादपुरी, तहसील प्रधान जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष बिहारीपुर, प्रेस सचिव एवं प्रवक्ता जोगेंद्र राव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।