नायब तहसीलदार को पत्नी के साथ भीड़भाड़ वाले इलाके पंजाबी मार्केट में शिकंजी पीना महंगा पड़ गया। चोर उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर ले गए, जिसमें करीब 35 हजार रुपये थे। नायब तहसीलदार भूप सिंह ने इसकी शिकायत गोकल गेट पुलिस चौकी को दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।