फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता: डॉ कंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। वर्ल्ड कैंसर-डे पर लोगों को कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए आईएमए की ओर से शनिवार को बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कैंसर के बचाव एवं उपचार पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में आईएमए प्रधान डा. कंचन यादव ने कहा कि कैंसर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। लक्षण प्रतीत होने पर समय पर जांच कराकर ट्रीटमेंट शुरू करने से उम्र में इजाफा किया जा सकता है।
विज्ञापन

संगोष्ठी में शहर की सभी स्त्रीरोग विशेषज्ञ, ईएनटी डॉक्टर, न्यूरो सर्जन, आर्थोपेडिक्स सर्जन, चाइल्ड स्पेशलिस्ट व पैथॉलाॅजिस्ट ने कैंसर बीमारी को लेकर लक्षण व ट्रीटमेंट के सुझाव दिए। डाॅ. मित्रा सक्सेना, डाॅ. पूनम यादव, डाॅ. अनुभूति व डाॅ. सुरेखा ने स्त्रियों में ब्रेस्ट व गर्भाशय कैंसर के बारे में जानकारी दी। ईएनटी डाॅ. कंवर सिंह, डाॅ. आदेश सक्सेना व डाॅ. संदीप ने बताया कि नाक से ब्लड आना, मास फूलना, सूजन आना व मुंह में छाले होना, आवाज बदलना, खाने में दिक्कत, सांस में दिक्कत गले के कैंसर के लक्षण है। डाॅ. प्रदीप, डाॅ. अचिन, डाॅ. अजय अग्रवाल व डाॅ. करतार सिंह ने बताया कि लीवर व पेट के कैंसर में सॉलिड खाना खाने में दिक्कत, लगातार गैस बनना, खाना हजम नहीं होना, शौच में खून आना व लंबे समय तक पीलिया होना मुख्य कारण है। डाॅ. रामबाबू यादव, डाॅ. आत्मप्रकाश यादव, डाॅ. अनिल यादव व डाॅ. जीसी सिंगला ने बताया कि हड्डी फूलना, बढ़ना, सड़ना, हड्डियों में बेवजह दर्द होना बोन कैंसर के लक्षण है। इस मौके पर यादव सभा से आरएस यादव, जसवंत सिंह, सतीश यादव, गोकुलराम, डाॅ. शिवरतन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें