फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अग्निपथ योजना 2023-24 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sat, 04 Feb 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2023 से 11 मार्च 2023 तक शुरू होगी। उक्त जानकारी सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक भर्ती कर्नल आनंद साकले ने दी है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान किया जाना है। भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) व दूसरे चरण में भर्ती रैली का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाइट WWW.joinarmy.nic.in पर पंजीकृत करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च 2023 के बाद बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भिवानी, चरखीदादरी, महेन्द्रगढ़ व रेवाड़ी जिला के जिन युवाओं का जन्म 01 अक्तूबर 2002 से 01 अप्रैल 2006 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है। उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों।
उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्मफोर्स के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है, वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क
कर्नल ने कहा कि अग्निवीर आवेदन करने से पहले भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें। अग्निवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है तथा आवेदक को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें