फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नहर की मरम्मत और क्षमता बढ़ाने के लिए 28 करोड़ का बजट मंजूर, 45 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

Sat, 28 Jan 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के नौ नहर डिस्ट्रीब्यूटर्स की मरम्मत और पानी की क्षमता बढ़ाने के लिए 28 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इस कार्य के लिए जल्द ही विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सुधारीकरण का कार्य होने के बाद नहरों की क्षमता बढ़ेगी और लीकेज को भी कम किया जा सकेगा। टेल तक प्रेशर के साथ पानी पहुंचाया जा सकेगा। इसका लाभ 45 गांवों के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में नहरों का जाल फैला है लेकिन जगह-जगह से नहर क्षतिग्रस्त हैं। इन नहरों में बावल डिस्ट्रीब्यूटर की करीब 10 किलोमीटर लंबी नहर का सुधारीकरण साढ़े पांच करोड़ रुपये से किया जाएगा। इस नहर से खेड़ा मुरार, बावल, हरचंदपुर, बालावास जाट, रूध, कालड़ावास, आसरा का माजरा व मोहम्मदपुर आदि गांवों को लाभ होगा। कमालपुर डिस्ट्रीब्यूटर की करीब 10 किलोमीटर लंबी नहर का कार्य साढ़े पांच करोड़ में पूरा किया जाएगा। इस योजना से देवलावास, कमालपुर, हरीनगर, बिठवाना, धामलावास, डालियाकी व रामपुरा के लोगों को लाभ मिलेगा। झाबुआ डिस्ट्रीब्यूटर की मरम्मत करीब 2 करोड़ रुपये में की जाएगी, जिससे बावल, मंगलेश्वर व दूल्हेड़ा कलां गांवों को लाभ होगा।
किशनपुर माइनर का सुधारीकरण सवा करोड़ रुपये में होगा, इससे किशनपुर व रणसी माजरी गांवों को लाभ मिलेगा। भाड़ावास सब माइनर पर करीब 60 लाख खर्च किए जाएंगे, जिससे ठोठवाल, डालियाकी व दाना आलमपुर गांव को लाभ मिलेगा। हसनपुर माइनर पर करीब 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें बावल की ढाणी के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

निखरी डिस्ट्रीब्यूटर के सुधारीकरण पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे रेवाड़ी, कालका , मांढैया कला, बाम्बड, मुरादपुरी, खडग़वास, डूंगरवास, रसगण व मसानी गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। जैतपुर डिस्ट्रीब्यूटर पर करीब सवा चार करोड़ रुपये खर्च होंगे जिससे रेवाड़ी, कुतुबपुर, फिदेड़ी, हांसाका, बालियर कलां, जौनावास, बुढ़ाना, बुढानी, तातारपुर, गोकलगढ़ व रोजका गांवों को लाभ मिलेगा।
खाली जोहड़ों में पहुंचेगा पानी
नहर की टेल पर बसें गांवों के जोहड़ों में लंबे समय से पानी नहीं पहुंच पा रहा था। नहरों की दशा सुधरने के बाद खाली पड़े जोहड़ों में भी पानी छोड़ा जा सकेगा। जिले में बावल व खोल क्षेत्र के 100 से अधिक गांव ऐसे हैं, जिनके जोहड़ों में लंबे समय से पानी का अभाव है, जिससे मवेशियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

जिले की नहरों के सुधारीकरण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात कर बजट जारी करने का आग्रह किया गया था। मुख्यमंत्री ने यह बजट स्वीकार किया है। जिले की नौ नहरों पर 28 करोड़ खर्च होने के बाद नहरों में पानी की क्षमता बढ़ाई जा सकेगी। इनकी गाद को निकालकर टेल तक पानी पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। क्षमता बढ़ने से नहरों में पूरा पानी मिलने लगेगा।-राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री
बजट पास होने के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद न केवल लीकेज बंद होंगे बल्कि पानी की क्षमता भी बढ़ जाएगी। भूजल का स्तर भी बढ़ेगा। नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जा सकेगा।-संदीप कुमार, जेई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें