फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एमएसएमएसएस की परीक्षा आज, 1173 विद्यार्थी होंगे शामिल

Sat, 28 Jan 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से छठी व नौवीं के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री सक्षम मेरिट बेस्ड स्कालरशिप स्कीम (एमएसएमएसएस) परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। तीन केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होने वाली इस परीक्षा में कुल 1173 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मुख्यमंत्री सक्षम मेरिट बेस्ड स्कालरशिप स्कीम (एमएसएमएसएस) परीक्षा के लिए शहर में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सर्कुलर रोड, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाड़ावास गेट और मॉडल टाउन स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल है। छठी कक्षा के 533 और नौवीं के 640 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस परीक्षा के प्रेवश-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षार्थी अपना नाम व पिता का नाम भरकर अपना प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना होगा। सभी परीक्षार्थी अपने प्रवेशपत्र पर एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो चिपका कर अपने विद्यालय के मुखिया से सत्यापित करवाएंगे। साथ ही एक अतिरिक्त सत्यापित फोटो भी परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक को उपलब्ध कराएंगे।
-
नेत्रहीन और अशक्त परीक्षार्थी ले सकते हैं लेखक की मदद
ऐसे नेत्रहीन, अशक्त परीक्षार्थी जो खुद लिखने में असमर्थ हैं और उनकी अशक्तता मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी मेडिकल प्रमाण-पत्र में 40 प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है, वे लेखक की सुविधा ले सकते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों के लेखक के लिए संबंधित विद्यालय के प्राचार्य, प्रतिनिधि, लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेजों जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, फोटोयुक्त पहचान-पत्र, आधार कार्ड आदि एवं स्थायी व अस्थायी पता सहित केंद्र अधीक्षक से स्वीकृति लेनी होगी। इसके बिना परीक्षार्थी के लेखक को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

वर्जन
परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर में परीक्षा के तीन सेंटर बनाए गए हैं। छठीं व नौवी कक्षा के करीब 1173 बच्चे इस परीक्षा में भाग लेंगे।- नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें