फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़े दो अवैध अहाते

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा में अवैध रूप से शराब के अहाते चल रहे हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार की शाम को धारूहेड़ा में बिना लाइसेंस के चल रहे दो अवैध अहाते पकड़े हैं। अहातों में लोगों को बैठा कर शराब पिलाई जा रही थी। आबकारी विभाग की ओर से अहाता संचालकों के खिलाफ सेक्टर-छह थाना में शिकायत दी गई है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से शराब के अहाते चलने की शिकायत मिली थी। मंगलवार की शाम को टीम एसआई सतेंद्र सिंह, एसआई ओमप्रकाश, सचिन कुमर व धनीराम की टीम धारूहेड़ा पहुंची। टीम में आबकारी विभाग के निरीक्षक कुणाल यादव भी शामिल रहे। टीम सबसे पहले अलवर बाईपास पर चल रहे अहाते पर पहुंची। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने संचालक से अहाता चलाने के लिए आबकारी विभाग की ओर दिए जाने वाला लाइसेंस मांगा। संचालक लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम गांव महेश्वरी में चल रहे अहाता पर पहुंची। यहां भी संचालक कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाया। दोनों ही मामलों में आबकारी विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार कर भेजी गई है। अवैध रूप से अहाता चलाने के आरोप में सेक्टर-छह थाना में भी शिकायत दी गई है। सेक्टर-छह थाना एचएचओ रजनीश कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग की तरफ से अवैध अहाता चलाने की शिकायत मिली है। शिकायत पर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें