फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: देसी पिस्तौल और 20 गोली के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से देसी पिस्तौल और 20 गोलियां मिली हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात में रेवाड़ी सीआई की दो टीमें गश्त पर थीं। इस दौरान सूचना मिली की गांव कनुका मोड़ बस स्टैंड के नजदीक आपराधिक प्रवृत्ति का युवक खड़ा है। उसके पास हथियार है। टीम ने तुरंत छापा मारा तो एक युवक उन्हें देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वह रेवाड़ी के ही गांव भांडोर का रहने वाला संदीप उर्फ सुमित है। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी पिस्तौल और तीन कारतूस मिले। पिस्तौल को खोलकर देखने पर मैगजीन में 7 गोली मिली। सीआईए टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रामपुरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ सीआईए टीम ने औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में छापामारी करते हुए बस स्टैंड के पास से राजस्थान के जिला जयपुर निवासी सुभाष को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से देसी पिस्तौल व 10 राउंड कारतूस मिले। सुभाष को लेकर सीआईए को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बस स्टैंड पर जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सेक्टर-6 थाना में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें