रेवाड़ी। जिले की तीनों अनाज मंडियों में सरसो की खरीद बंद किए जाने का एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के नेता राजेंद्र सिंह ने विरोध जताया है। कहा कि सरकार का यह दावा है कि किसानों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा। हर बार थोथा साबित हो रहा है। जिले में तमाम किसान सरसों नहीं बेच पाए। मांग है कि एक सप्ताह का समय बढ़ाया जाए। हर किसान की सरसों एमएसपी पर खरीदी जाए। संवाद