फोटो: 07रेवाड़ी। मार्केट कमेटी कार्यालय में सचिव नरेंद्र यादव व डीईएमओ सत्य प्रकाश से मिलते
- फोटो : सिकलोढ़ी गांव में रोती-बिलखती मृतक की मां पान कुमारी व ढांढस बंधाते परिजन।-
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम ने अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में सचिव नरेंद्र यादव व डीईएमओ सत्यप्रकाश से मुलाकात की। इस दौरान अनाज मंडी रेवाड़ी में आढ़तियों द्वारा सरसों की खरीद कराए जाने की मांग की। कुछ आढ़ती बिठवाना मंडी में खरीद की मांग कर रहे हैं लेकिन बिठवाना मंडी में किसानों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है। जिस किसान की सरसों रिजेक्ट हो गई है वह इस मंडी में कैसे लेकर आएगा। प्रशासन से मांग है कि अनाज मंडी रेवाड़ी में सरसों की खरीद होनी चाहिए। यूनियन के प्रधान समय सिंह ने किसानों से भी अपील की है कि अपनी सरसों को सुखाकर लाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आश्वस्त करें कि सरसों का एक-एक दाना खरीदेंगे। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि अब की बार नमी का मौसम है। सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत की बजाय 10 प्रतिशत किया जाए।