फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरसों की खरीद शुरू होने की उम्मीद अभी नहीं, किसानों को करना होगा इंतजार

Tue, 28 Mar 2023 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने की अभी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी सरकारी खरीद एजेंसी ही खरीद करने से कतरा रही है। ऐसे में अप्रैल के प्रथम सप्ताह से ही सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद नजर आ रही है। सरकार की ओर से पहले 28 मार्च से सरसों खरीद शुरू करने की सूचना दी गई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बाबत कोई आदेश जारी तो नहीं हुए थे लेकिन अब तो कतई नहीं लग रहा कि सरकारी खरीद शुरू होगी। बीते दिनों वर्षा व ओलावृष्टि के कारण जहां गेहूं की फसल बर्बाद हो गई, वहीं खेतों में कटाई करके रखी गई सरसों की फसल पूरी तरह से भीग गई थी। सरसों की फसल भीगने के कारण किसान मशीन से निकाल नहीं पा रहे हैं। अब कटाई करके रखी गई सरसों की फसल को सूखने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा, जिसके पश्चात ही सरसों के मंडी में पहुंचने की उम्मीद है।
आठ प्रतिशत नमी तक ही होगी सरसों खरीद
अगर किसान सरसों को बिना सुखाए मशीन से निकलवाकर मंडी में लाने की जल्दबाजी करते हैं तो यहां रिजेक्ट होने का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हैफेड की ओर से आठ प्रतिशत नमी वाली सरसों की ही खरीदारी की जाएगी। मंडी में जो एक-दो किसान सरसों लेकर पहुंच रहे हैं उसमें 20 प्रतिशत से अधिक तक नमी आ रही है। वहीं विभागीय अधिकारियों के अनुसार सरसों की फसल भीगने के कारण दानों पर कार्बन बनने की संभावना है, जिसके कारण सरसों के एफएक्यू (फेयर एवरेज क्वालिटी) पर खरा नहीं उतरने का खतरा भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को फसल सुखाने के लिए बार-बार बोला जा रहा है। जो सरसों किसान मंडी में लेकर आ रहे हैं। उसमें नमी की मात्रा बहुत अधिक है। जब तक सरसों में नमी की मात्रा ठीक नहीं हो जाती है। तब तक सरकारी खरीद की संभावना मुश्किल हैं।
- मनोज कुमार, प्रबंधक, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें