फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसानों को वितरित होंगी सरसों की मिनी किट

Tue, 20 Oct 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से किसानों को सरसों के बीज की मिनी किट निशुल्क वितरित की जाएंगी। इसके लिए 21 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक कोसली लघु सचिवालय के कमरा नंबर 119 में वितरण किया जाएगा। किट लेने के लिए किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मौका मिलेगा।खंड कृषि अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि किसानों को आरएच-1706 और आरएच-1424 किस्मों के सरसों बीज की मिनी किट दी जाएंगी। इच्छुक किसान सुबह नौ बजे से कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंच सकते हैं। सत्यापन के लिए किसानों को अपने साथ आधार कार्ड और मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण का विवरण लाना होगा।डॉ. नवीन कुमार ने किसानों से सरसों की बिजाई के लिए खेतों को तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान ट्रैक्टर से हैरो आदि चलाकर खेत तैयार कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें