फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, नेहा द्वितीय

Sun, 25 Feb 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आईजीयू में पोस्टर प्रतियोगिता में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते विद्यार्थी। स्रोत : काॅलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्विद्यालय (आईजीयू) में रसायन विज्ञान विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मीरपुर से दंत चिकित्सक डाॅ. मोनिका गुप्ता ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने पोस्टर से तंबाकू के सेवन न करने के बारे में संदेश दिया। प्रतियोगिता में छात्रा मुस्कान प्रथम, नेहा द्वितीय और गीता चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि पुंडीर ने सभी को कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई दी। इस अवसर पर विभाग से सभी प्राध्यापक डॉ. करण सिंह, कर्मवती यादव, निशा यादव, मीनाक्षी, गीतांजलि, ज्योति, डाॅ. अंकिता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से श्री कृष्ण सहित विभाग के सभी विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें