रेवाड़ी। करनाल के करण स्टेडियम में 13 से 15 अक्तूबर तक आयोजित हरियाणा स्टेट ओपन जुनियर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में गांव बुड़ौली की बेटी मुस्कान ने अंडर-16 आयु वर्ग में पेंटाथलोंन इवेंट्स में स्वर्ण पदक जीता।
साथ ही 80 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। मुस्कान के चाचा शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता जितेंद्र सैन ने बताया कि मुस्कान अब भुवनेश्वर में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। मुस्कान के ताऊ डीपीई अनिल प्रधान ने बताया कि मुस्कान दो बार नॉर्थ जोन नेशनल में गोल्ड मेडल, एक बार सिल्वर और खेल महाकुंभ सीनियर आयु वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी है और अब नेशनल की तैयारी कर रही है। मुस्कान ने पिता नरेंद्र फौजी और माता रजनी बाला ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
मुस्कान की इस उपलब्धि में एथेलेटिक्स कोच जगदेव सिंह रोझूवास का विशेष योगदान रहा है। संवाद