रेवाड़ी। रेलवे रोड निवासी महावीर गुप्ता ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। मुस्कान ने 12वीं की पढ़ाई जैन पब्लिक स्कूल से की थी। उनकी छोटी बहन ने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मुस्कान का कहना है कि उसे चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की प्रेरणा दादा प्रो. केके गुप्ता व नाना नवल किशोर से मिली थी। उन्होंने सफलता का श्रेय पिता महावीर गुप्ता, माता मंजू गुप्ता व गुरुजनों को दिया है। मुस्कान की सफलता पर वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बृजलाल गोयल, गोल्डन लॉयनेस क्लब की अध्यक्ष उषा रुस्तगी, रेलवे रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान मनीष चराया, उप-प्रधान सुनील रुस्तगी बधाई दी है। संवाद