फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी

Mon, 27 Mar 2023 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में नगर परिषद कार्यालय के बाहर नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की, जोकि 4 अप्रैल तक जारी रहेगी। जिसकी अध्यक्षता प्रधान महेंद्र सिंह चावरियां ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इसके साथ ही कार्यालय के बाहर सभी कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रधान महेंद्र सिंह चांवरिया ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी पिछले दिनों कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को मांगने के लिए तैयार नहीं ही नहीं है। उन्होंने मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए, अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए, हरियाणा में नगर निगम, नगर परिषद व नगरपालिका में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, क्षेत्रफल के अनुसार बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए नई भर्ती की जाए, डोर टू डोर के कूड़ा कलेक्शन वालों की भर्ती की जाए। इस दौरान वहां सुनील, गोविंद, मदन पाल, प्रेम, मीनू, रानी, आशा, संतोष, जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोडवाल, इकाई सचिव विजय प्रकाश नंदा, इकाई कैशियर पूरणचंद पिहाल इत्यादि कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें