फोटो: 24रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि प्रणम्य सागर का स्व
रेवाड़ी। जैन आचार्य विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनि प्रणम्य सागर महाराज का शनिवार को नगर के मॉडल टाउन स्थित भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाराज को बस स्टैंड चौक से लेकर मंदिर आए। मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि जैन धर्म के मूल 3 सिद्धांत अंहिसा, सत्य व संयम अपनाने से जीवन में प्रगति होती है और परिवार में खुशहाली आती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सदमार्ग पर चलकर जीवन का कल्याण कर सकते हैं। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान दिनेश जैन लोहिया, मुकेश जैन सर्राफ, दिनेश कुमार जैन, जैन समाज के उपप्रधान अरविंद जैन, जैन पब्लिक स्कूल में प्रधान प्रदीप जैन, मुनि संघ के प्रधान सतीश जैन, मोहित जैन, शैलेश जैन आदि उपस्थित थे।