रेवाड़ी। कोसली क्षेत्र में लोगों से बातचीत करते सांसद अरविंद शर्मा। संवाद
कोसली। भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने मंगलवार को कोसली क्षेत्र में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत की। कहा कि मोदी सरकार ने किसानों, गरीब मजदूरों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों, युवाओं की समस्याओं का समाधान किया है। इस अवसर पर बाबू वीर कुमार यादव, पंचायती प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक हुक्मसिंह यादव, प्रमोद मोतला, डीके यादव गुडियानी, बलजीत यादव, अनिल भारद्वाज, सरदार सिंह बहाला, कोसली के सरपंच रामकिशन जांगड़ा, प्रेमप्रकाश नाहड़, सतपाल थानेदार, पार्षद जीवन हितैषी, गौशाला प्रधान गुड्डू, राजसिंह आर्य, सेवानिवृत सूबेदार सतबीर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद