रेवाड़ी। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद खुशी जाहिर करते विवि. प्रशासन। स्त्रोत : विवि.
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने योग, मेंटल रिलैक्सेशन और ध्यान को बढ़ावा देने के लिए हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट, आंध्र प्रदेश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके लागू होने के पश्चात दोनों संस्थान एक दूसरे के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन कर सकेंगे। शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ की सेवाएं भी प्राप्त की जा सकेंगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पाठ्यक्रमों का आदान-प्रदान भी इसके अंतर्गत किया जा सकेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की तरफ से कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव, कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी, विश्वविद्यालय में महाराजा अग्रसेन पीठ पर आसीन डॉ. ममता अग्रवाल, हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट की तरफ से डॉ. अतुल कुमार यादव, डॉ. रुचिका यादव और श्री बबलू भान शर्मा उपस्थित रहे।