फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे से वाहन चालक परेशान

Thu, 17 Sep 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर गहरा गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
नांगलमूंदी। गांव गंगायचा से रेवाड़ी जाने वाले मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण हरिओम, रामनिवास, चौहान और सतपाल ने बताया कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। रात में रोशनी नहीं होने से पर हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से सड़क की यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन अभी तक संबंधित विभाग की ओर से गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्ग पर बने गहरे गड्ढे को जल्द ठीक कराया जाए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी से राहत मिल सके और संभावित हादसे को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें