कोसली। गांव लाला में एक व्यक्ति के खेत से पानी की मोटर चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव लाला निवासी कमल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात में चोरों ने उसके खेत में लगी पानी की मोटर व बल्ब को चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।