फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को मतदान के लिए प्रेरित किया

Fri, 17 May 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव धामलावास ​स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित सेमिनार में उप​स्थित प्रवक्तागण। स्
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव धामलावास स्थित राजकीय बहु तकनीकी संस्थान में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान व चुनाव प्रक्रिया पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. रविन आहूजा के दिशानिर्देशन व मार्गदर्शन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। संस्थान के प्रेस प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि वरिष्ठ प्राध्यापक अनिल यादव, प्राध्यापक नीरज, प्रदीप कुमार, मुकुल, राकेश यादव व नरेन वर्मा ने विद्यार्थियों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सभी प्रवक्ताओं ने बताया कि सभी वोट प्रकिया को एक पर्व की तरह मनाए और सभी अपने मतदान का प्रयोग जाति, धर्म, समुदाय व बैगर किसी लोभ लालच के मतदान अवश्य करे और कभी भी ये ना सोचे कि मैं मतदान नही करने जाऊंगा तो मेरे एक मतदान से क्या होगा। राकेश यादव द्वारा मतदान व चुनाव प्रक्रिया पर पूछे गए प्रश्नों का विद्यार्थियों ने जवाब दिया। इस अवसर पर रचना यादव, अनिल यादव, परमजीत यादव, पवित्रपाल यादव, विजय यादव ,रामानंद यादव, नीरज, प्रदीप कुमार, मुकल, नरेन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें