रेवाड़ी। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जागरूक किया जा रहा है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा मित्तल ने बताया कि जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करना नवजात शिशु के जीवन की रक्षा में अहम भूमिका निभाता है। मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम और पूर्ण आहार है, जिससे संक्रमण की आशंका कम होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। स्तनपान के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संवाद