फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आंगनबाड़ी केंद्र में माताओं को एनीमिया व पोषण की दी जानकारी

Wed, 07 Oct 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आंगन मिलन कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं व बच्चे। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
कोसली। गांव टूमना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को महिलाओं एवं माताओं के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सुपरवाइजर एकता व मनीषा ने एनीमिया की रोकथाम, संतुलित पोषण, स्वच्छता और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर महिलाओं को जानकारी दी गई। सुपरवाइजरों ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की नींव शुरुआती वर्षों में तैयार होती है। इसलिए पौष्टिक आहार, स्वच्छता, प्रारंभिक शिक्षा और नियमित स्वास्थ्य जांच पर ध्यान देना जरूरी है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा देवी, रेखा देवी, हेल्पर कमला, कमलेश, आशा वर्कर ममता, मंजू, सुनीता और एएनएम शर्मिला सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें