फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मां...वजन कम होने में मेरा क्या कसूर है...

Fri, 07 Jul 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रसव के बाद कम वजन होने के कारण एक नवजात बच्ची को उसकी मां ने सेक्टर-4 में बने नाले के पास फेंक दिया। इसके बाद वह कहीं लापता हो गई। वीरवार की सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एक एनजीओ की मदद से बच्ची को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पाया गया है कि ज्योति नाम की एक महिला 5 जुलाई यानि बुधवार को शहर के नागरिक अस्पताल पहुंची थी। उसके पास पहचान का कोई दस्तावेज नहीं था, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने उसे दाखिल कर लिया था। इस दौरान उसने सात माह की बच्ची को जन्म दिया। नवजात में वजन कम होने के कारण अस्पताल प्रबंधन उसे रोहतक पीजीआई रेफर करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान महिला बच्ची को लेकर भाग गई। नवजात की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया है। वहीं मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें